Latest Post

9/recent/ticker-posts

समय का सदुपयोग

समय का महत्त्व तो सबके जीवन में बहुत होता है। कोई इसे समझता है कोई नहीं समझता। तो समय भी इन्सान को उसकी सोच के अनुसार ही उसको अपनी करामात दिखाता है। जो समय की चाल को समझ उसके साथ चलता है वो सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँच जाता है और जो नहीं समझता वो गुमनामियों के अँधेरे में अपना अस्तित्व खो देता है। इसी सन्दर्भ में हम आपके लिए लाये हैं समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा देते सुविचार। आइये पढ़ते हैं :-


समय का सदुपयोग

1. हम बीते चुके बुरे समय को सुधार नहीं सकते मगर उस से शिक्षा लेकर उसे दुबारा आने से रोक सकते हैं।

2. आप कोई भी वस्तु खरीदते हैं तो आप उसे अपना कीमती समय बेच कर खरीदते हैं। क्योंकि वो पैसे आपने अपने समय में काम करके हासिल किये हैं। इसलिए फालतू चीजों पर खर्च कर अपना समय व्यर्थ न करें।

3. जीवन एक लम्बी दौड़ की तरह है, जिसमें सबको एक सामान समय मिलता है। विजेता वही है जो सबसे कम समय में लक्ष्य पर पहुँच जाए।

4. किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समय का निर्धारण अत्यंत आवश्यक है अन्यथा आपका जीवन आपके सफ़र से पहले ही ख़त्म हो सकता है।

5. समय एक रथ की तरह है जो एक रफ़्तार से चलता रहता है। इसे आप रोक तो नहीं सकते लेकिन अपनी मंजिल पर पहुँचने के लिए इसकी दिशा को नियंत्रित कर सकते हैं।

6. आने वाला समय कभी नहीं आयेगा। तुम्हें जो करना है आज ही करना होगा।

7. समय उसी का आता है जो अपने समय का सदुपयोग करता है।

8. हमारा समय ही हमारा धन है। समय व्यर्थ करने का अर्थ धन व्यर्थ करना है।

9. सुख और दुःख समय के ही दो पहलु हैं। जो हमें जीवन की परिभाषा और जीने की कला सिखाते हैं।

10. जीवन एक नदी और समय नदिया की धारा है जिसे कोई बाँध (सेतु ) रोक सकता।

11. दुनिया के फैसले को आप झूठा साबित नहीं कर सकते हो पर समय के फैसले को नहीं। इसलिए अच्छे समय में कोई बुरा काम न करें।

12. आज के समय में घड़ियाँ सबके पास हैं परन्तु समय किसी के पास नहीं।

13. सबकी अपनी जिंदगी है। सबका अपना समय है लेकिन दोनों ही कर्म पर आधारित होते हैं।

14. समय हमें वैसे ही फल देता है जैसे कर्म के बीज हम बोते हैं।

15. उन लोगों के पास अक्सर समय नहीं बचता जो कहते हैं अभी बहुत समय है।

16. जो समय होने पर भी अपना काम टाल देते हैं। समय उनकी सफलता को टाल देता है।

17. जो समय रहते समय का लाभ नहीं उठाते, दुनिया उनका लाभ उठाना शुरू कर देती है।

18. समय ही इन्सान को नहीं बदलता, कुछ इन्सान भी समय बदल देते है।

19. समय की सीधी सबके लिए एक जैसी है। कोई चढ़ता जाता है, कोई गिर जाता है और कोई आगे बढ़ने का प्रयास नहीं करता।

20. समय दिखता नहीं लेकिन दिखा बहुत कुछ जाता है।

Thank you
Please share this blog

Post a Comment

0 Comments