Latest Post

9/recent/ticker-posts

In This Month June

भारतीय एवं विश्व इतिहास में जून की प्रमुख घटनाएं

1 जून की प्रमुख घटना

1638 – अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये।

1670 – इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस 14वें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।

1746 – फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।

1819 – बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गई।

1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।

1842 – भारत के प्रथम प्रशासनिक अधिकारी सत्येंद्र टैगोर का जन्म। 

1869 – थॉमस एडिसन को अपनी इलेक्ट्रिक मशीन के लिए पेटेंट हासिल हुआ।

1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।

1880 – पहली पे-फोन सेवा शुरू की गई।

1916 – जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फाेर्ट वॉक्स पर हमला किया।

1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।

1929 – हिंदी सिनेमा की प्रख्यात अभिनेत्री नरगिस का जन्म हुआ।

1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।

1938 – सुपरमैन एक्शन कॉमिक्स का पहला अंक प्रकाशित हुआ।

1941 – ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा किया।

1948 – इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये।

1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।

1969 – कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।

1979 – रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।

1980 – केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।

1993 – ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।

1996 – एचडी देवेगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने।

1996 – देश के छठे राष्‍ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का बंगलौर (अब बेंगलूरु) में निधन हो गया था।

2001 – नेपाल के युवराज दीपेन्द्र ने अपनी मां, पिता और भाई सहित परिवार के 11 सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली मारी।

2005 – अप्पा शेरपा ने माउन्ट एवरेस्ट की 15वीं बार चढ़ाई की।

2007 – ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।

2009 – ब्राजील के रियो डी जेनेरो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत।

2014 – नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फाेट में 40 लोगों की मौत हुई।

6 जून की प्रमुख घटना

1520 - फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किए।

1674 - शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।

1727 - पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी।

1752 - भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए।

1808 - नेपोलियन के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया।

1831 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न हुआ।

1882 - न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।

1916 - अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।

1919 - फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1919- प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण।

1926 - मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।

1936 - एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन शुरू हुआ।

1944 - नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला।

1944 - अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु हुआ।

1966 - अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।

1967 - इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।

1972 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गए।

1975 - दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन किया गया।

1981 - बिहार की बागमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।

1984 - ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले की मृत्यु।

1994 - वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।

1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फांसी की सजा को प्रतिबंधित कर दिया गया।

1997 - बैंकाक में भारत, बांग्लादेश श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।

1999 - को भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

16 जून की प्रमुख घटना

1779- स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोेषणा की।

1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।

1881- आॉस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1891- जॉन अबॉट कनाडा के तीसरे प्रधानमंत्री बने।

1903- फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना हुई।

1915- ब्रिटेन में वुमेन्स इंस्टीट्यूट की स्थापना हुई।

1920- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बॉलीवुड गायक हेमंत कुमार का जन्म।

1925- स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास का निधन हुआ।

1950- बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म। 

1999- थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।

1999- राजनेता सी एस वेंकटाचारी का निधन हुआ। 

2007- सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।

2008- कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की अनुमति दी गयी।


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 जून की प्रमुख घटनाएं


1444- सिकंदर बेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हराया।
1613 - विलियम शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।
1850 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।
1864 - कनाडा में क्यूबेक के मोंट सेंट हिलेरी कस्बे के नजदीक ग्रांड ट्रंक रेलवे लाइन पर एक ट्रेन के रिशेल्यू नदी में गिर जाने से करीब 100 लोगों की मौत हो गयी।
1932 - सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये।
1961 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन।
1966 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण केंद्र पर बम गिराये।
1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफर्ट चेस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।
2002 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश का कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला।
2005- भारत और अमेरिका के बीच 10 वर्षीय समग्र समझौता।
2007 - आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
2012 - करीब 15 हजार परमाणु हथियार विरोधी आंदोलनकारियों ने टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की प्रमुख घटनाएं


1914- दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पहली बार गिरफ्तार किया गया।

1921- स्वीडन में मौत की सजा खत्म की गई।

1937- दुनिया का पहला आपातकालीन नंबर 999 लंदन में जारी किया गया था।

1938- बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।

1966- बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म।

1966- अमेरिका का पहला महिला संगठन नेशनल ऑर्गनाइदेशन फॉर वुमेन का गठन किया गया।

1985- लेबनान में बंधक बनाए गए 39 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए।

1990- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।

1997- हांगकांग में ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।

2000- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।

2005- स्पेन ने समलैंगिक विवाह को वैध किया।

2012- मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने। 

Go To Any Month To Read More

Jan

Feb

Mar

Apr

May

Jun

Jul

Aug

Sep

Oct

Nov

Dec


Post a Comment

0 Comments