Latest Post

9/recent/ticker-posts

In This Month October

In This Month October

    01st October

    ·       1854- भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी किमत आधा आना (1/32 रूपये) थी।
    ·       1922- गुरजिएफ ने फ्रांस के फॉनटेनब्लियू में मनुष्य का सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए अपना संस्थान खोला।
    ·       1949- चीन जनवादी गणराज्य की स्थापना। चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन आरंभ।
    ·       1967- भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
    ·       2000- सिडनी में 27वाँ ओलम्पिक खेल सम्पन्न हुआ।

    02nd October

    ·       1492 - ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
    ·       1924- राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्विकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
    ·       1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
    ·       1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
    ·       1961 - बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।
    ·       1971 - तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
    ·       1982 - तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
    ·       1985 - दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
    ·       1988 - कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।
    ·       1988 - तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
    ·       2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
    ·       2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
    ·       2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
    ·       2004 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
    ·       2006 - दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
    ·       2007 - उत्तर दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
    ·       2012 - नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

    03rd October

    2011-
    ·       स्वीडन की संस्था कैरोलिन्सका इंस्टीट्यूट ने तीन वैज्ञानिकों अमेरिका के ब्रूस बीटलर, लक्जमबर्ग के ज्यूल्स होफमैन और कनाडा के राल्फ स्टीनमैन को संयुक्त रूप से अपने शोध के जरिए रोग प्रतिरोधक प्रणाली को समझने में मदद करने के लिए 2011 का चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की।
    ·       दलाई लामा को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में 9 अक्टूबर को वार्षिक सत्याग्रह दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में 2011 का अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार दिया जाएगा।
    ·       रूस ने प्लेसेत्सक अंतरिक्ष केंद्र से सोयुज-2-1बी रॉकेट द्वारा वैश्विक स्थिति तंत्र निर्धारक उपग्रह ग्लोनास-एम को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया।
    ·       अमेरिका में भ्रष्टाचार, वैश्विक उष्मण, गैरबराबरी आदि के विरुद्ध पिछले एक सप्ताह से ऑक्युपाइड वॉलस्ट्रीट आंदोलन चला रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्यवाई की गई एवं 700 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
    ·       सैपर शांति तिग्गा भारतीय रेल की क्षेत्रिय सेना में शामिल होने वाली प्रथम महिला बनी। 969 रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाली 35 वर्षीय शांति दो बच्चों की मां हैं।
    ·       यमन के दक्षिण हिस्से में स्थित आबियान प्रांत के जिंजीबार के समीप 119वीं ब्रिगेड के ठिकाने पर अपने ही देश के लड़ाकु विमानों द्वारा की गई बमबारी में 25 जवान मारे गए।
    ·       इराक के सुरक्षा बलों ने सैनिक कार्यवाई कर अल बगदादिया के मेयर के कार्यालय और पुलिस मुख्यालय को अलकायदा आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। इस कार्यवाई में 15 लोगों की मृत्यु हो गई।
    ·       विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रितानी टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब जीत लिया है।
    ·       पेंटर बाबू के नाम से चर्चित पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाया।

    04th October

    ·       1824- मैक्सिको में संविधान लागू हुआ। वह एक गणतंत्र देश बन गया।
    ·       1957- सोवियत संघ ने स्पूतनिक का प्रक्षेपण किया। यहाँ से अमेरिका और सोवियत संघ के बीच अंतरिक्ष दौड़ का आरंभ हुआ माना जाता है।
    ·       1974- भारत ने दक्षिण अफ्रिका की सरकार की रंभेदी नीति का प्रतिरोध करने के लिए वहाँ जाकर डेविस कप में भाग लेने से इनकार कर दिया।
    2011-
    ·       नोबेल पुरस्कार समिति ने भौतिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए अमेरिका के सॉल पर्लमटर और एडम रीस तथा अमेरिकी मूल के आस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रायन श्मिट को वर्ष 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।
    ·       अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और गैस की खोज पर साझेदारी संबंधी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
    ·       सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय के समीप हुए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 65 लोग मारे गए।
    ·       अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंध्रप्रदेश में 22वें दिन भी हड़ताल जारी रही।
    ·       दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के अख्तराबाद इलाके में शिया मुस्लिम समुदाय के 12 व्यक्तियों को हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी से उतारकर हत्या कर दी।
    ·       भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता किया गया जिससे आयकर विभाग के बीच सहयोग बढने और स्विस बैंकों में भारतीयों के खातों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
    ·       मैक्सिको के राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान ने उत्तर में स्थित दुरांगो प्रांत से प्राप्त मानवीय अस्थियों के आधार पर दावा किया है कि प्राचीन समय में यहां के आदिवासी नरभक्षी थे।
    ·       दुनिया के नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज भारत के रोंजन सोढ़ी ने संयुक्त अरब अमीरात के अल आईन में विश्वकप मुकाबले में ओलिम्पिक पदक विजेता चीन के बिनयुआन को पराजित कर अपने खिताब की रक्षा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
    ·       रोजगार की तलाश में ब्रिटेन आने वाले विदेशी चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में काम करने के लिए एक अंग्रेजी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया।
    ·       कुवैत के सबसे बड़े तेलशोधक कारखाने मीना अल-अहमदी में हुए विस्फोट में तमिलनाडु के चार मजदूरों की मौत हो गई।
    2012 - माइकल शूमाकर ने फॉर्मूला वन दौड़ से सन्यास लिया।

    05th October

    2011-
    ·       इजराइल प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डेनियल शेचमैन को रसायन में स्फटिक (क्रिस्टल) में परमाणु संरचना की खोज के लिए 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
    ·       भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसीआकाश जारी किया गया।
    ·       भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया कि सरकार या उसके विभागों द्वारा किसी विशेष उद्देश्य से अधिगृहीत की गई जमीन का उपयोग नहीं बदला जा सकता है। ही इस जमीन को निजी प्रयोग के लिए किसी व्यक्ति को या व्यवसायिक कंपनियों को दिया जा सकता है।
    ·       एप्पल द्वारा सिर्फ बोलने से एसएमएस -मेल करने में सक्षम आईफोन 4एस जारी किया गया।
    ·       ऐपल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

    06th October

    1582 - ग्रेगरी के पंचांग के लागू होने के कारण पोलैंड, स्पेन, इटली तथा पुर्तगाल में यह दिन रद्द किया गया। यानि इस साल ऐसा कोई दिन नहीं आया।
    1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच चल रहे सप्तवर्षीय युद्ध का अंत हुआ। इसको मनीला की लड़ाई के नाम से भी जाना जाता है।
    1939 - पोलैंड की निर्णायक हार।
    1972 - मिस्र ने इसरायल अधिकृत सिनाई प्रायद्वीप पर हमला किया। यह आक्रमण यहूदी धर्म के पवित्रतम दिन योम किप्पूर के अवसर पर किया गया था। सीरिया इसमें मिस्र के साथ था।
    1981 - मिस्र (मस्र) के राष्ट्रपति अनवर अल सादत की हत्या की गई।
    2000 - युगोस्लाव राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच ने इस्तीफ़ा दिया।

    07th October

    1868- अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
    1950- मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरीटी की स्थापना की थी।
    1959- सोवियत संघ के अंतरिक्षयान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई। पृथ्वी से चंद्रमा का केवल एक ही भाग देखा जा सकता है।
    1992- भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
    2011-
    > लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

    > अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और गैस की खोज पर साझेदारी संबंधी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

    08th October


    1860- अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी।
    1932- भारतीय वायुसेना का गठन।
    1965- लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को खोला गया। यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।
    1967- बोलिविया में चो गुवारा और उनके दल के लोग पकड़े गए।
    1970- सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को नोबेल पुरस्कार मिला।
    2005- पाकिस्तान में 7.5 की तीव्रतावाला भूकंप आया। इसमें लगभग 70 हजार लोगों की मृत्यु हुइ और लगभग इतने ही लोग घायल हुए। इसने तीस लाख से भी अधिक लोगों को बेघर कर दिया था।

    09th October


    1446- कोरियन वर्णमाला हंगुल का पहली बार प्रकाशन हुआ।
    1855- आइजेक सिंगर ने सिलाइ मशीन की मोटर को पेटेंट कराया था।
    1865- अमेरिका के पेंसिलवेनिया में तेल के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई थी।
    1874- स्वीटजरलैंड के बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल युनीयन की स्थापना की गई थी। 
    1876- पहली बार टेलीफोन पर आउट वायर के जरिए दोतरफा बातचीत हुई थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी। 1959 में ऑटोरिक्सा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
    1888- वाशिंगटन मौन्युमेंट को सरकारी स्तर पर आम जनता के लिए खोल दिया गया।
    1922- लंदन महानगर पुलिस सेवा आयुक्त सर विलियम हॉरवुड को आर्सेनिक भरे चॉकलेट की जहर का शिकार बनाया गया।
    1962- युगांडा गणतंत्र बना।
    1991- लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में जापान से बाहर पहली सूमो रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।
    2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।



    महत्वपूर्ण दिवस


    ·     1 अक्टूबर :-वृद्ध व्यक्तियों के लिए
    ·     1 अक्टूबर :अंतर्राष्ट्रीय दिवस
    ·     1 अक्टूबर :विश्व शाकाहारी दिवस
    ·     2 अक्टूबर :विश्व निवास दिवस (अक्टूबर :के पहले सोमवार)
    ·     2 अक्टूबर :अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
    ·     3 अक्टूबर :विश्व प्रकृति दिवस
    ·     4 अक्टूबर :विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (4-10 अक्टूबर)
    ·     4 अक्टूबर :विश्व पशु दिवस
    ·     5 अक्टूबर :विश्व शिक्षक दिवस
    ·     6 अक्टूबर :विश्व मुस्कान दिन (अक्टूबर :के पहले शुक्रवार)
    ·     8 अक्टूबर :भारतीय वायुसेना दिवस
    ·     9 अक्टूबर :कोलंबस दिवस
    ·     9 अक्टूबर :विश्व पोस्ट दिवस
    ·     10 अक्टूबर :विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
    ·     10 अक्टूबर :मौत की सजा के खिलाफ विश्व दिवस
    ·     11 अक्टूबर :अंतरराष्ट्रीय लड़की बाल दिवस
    ·     12 अक्टूबर :विश्व गठिया दिवस
    ·     13 अक्टूबर :वर्ल्डसाइट दिवस (अक्टूबर :के दूसरे गुरुवार)
    ·     13 अक्टूबर :अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस
    ·     14 अक्टूबर :अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस
    ·     15 अक्टूबर :अंतर्राष्ट्रीय दिवस ग्रामीण महिलाओं के
    ·     15 अक्टूबर :विश्व छात्र दिवस
    ·     15 अक्टूबर :सुरक्षित मातृत्व सप्ताह (15-21 अक्टूबर)
    ·     16 अक्टूबर :विश्व खाद्य दिवस
    ·     17 अक्टूबर :विरोधी गरीबी दिवस
    ·     20 अक्टूबर :विश्व सांख्यिकी दिवस
    ·     20 अक्टूबर :राष्ट्रीय एकता दिवस
    ·     20 अक्टूबर :विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस
    ·     21 अक्टूबर :पुलिस स्मारक दिवस
    ·     24 अक्टूबर :संयुक्त राष्ट्र दिवस
    ·     24 अक्टूबर :विश्व विकास सूचना दिवस
    ·     24 अक्टूबर :विश्व पोलियो दिवस
    ·     ऑडियोज़ीज़ुअल विरासत के लिए 27 अक्टूबर :विश्व दिवस
    ·     28 अक्टूबर :राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
    ·     28 अक्टूबर :अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस
    ·     29 अक्टूबर :अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस
    ·     29 अक्टूबर :विश्व स्ट्रोक दिवस
    ·     31 अक्टूबर :राष्ट्रीय एकता दिवस
    ·     31 अक्टूबर :विश्व बचत दिवस
    ·     31 अक्टूबर :विश्व शहर दिवस
    ·     31 अक्टूबर :सतर्कता जागरूकता सप्ताह (31-5 नवंबर)



    23 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

    1778 - रानी चेन्नम्मा - झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।
    1898 - खंडू भाई देसाई, श्रमिक नेता
    1923 - भैरोंसिंह शेखावत - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।
    1937 - देवेन वर्मा - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
    1957 - सुनील मित्तल - एक भारतीय उद्योगपति, समाज सेवी और भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन
    1883 - मिर्ज़ा इस्माइल - सन 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव थे।

    23 अक्टूबर को हुए निधन

    1623 - तुलसीदास प्रसिद्ध कवि।
    1973 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
    2005 - भोलाशंकर व्यास - 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
    1962 - सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
    2011- लोकप्रिय संगीतकार, गायक और संस्कृतिकर्मी भूपेन हज़ारिका का लंबी बीमारी के बाद 2011 में निधन हो गया है।
    1872 - फ़्रांस के विख्यात कवि और लेखक टेनोफेल गोएटे का निधन 1872 में हुआ।


    👈                                                                                                                   👉

    Go To Any Month To Read More

    Jan

    Feb

    Mar

    Apr

    May

    Jun

    Jul

    Aug

    Sep

    Oct

    Nov

    Dec


    Post a Comment

    0 Comments