Latest Post

9/recent/ticker-posts

In This Month July

    भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जुलाई की प्रमुख घटनाएं


    1781- मैसूर के सुल्तान हैदर अली और ब्रिटेन सेना के बीच पोर्टो नाेवो का युद्ध हुआ।

    1852- सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे नेसिंध डाकनामक डाक टिकट जारी किया।

    1862- कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

    1879- भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।

    1881- टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।

    1882- पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ.बिधान चंद्र राय का जन्म। 

    1921- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना।

    1927- भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म। 

    1938- मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म।

    1948- मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्घाटन किया।

    1949- वर्तमान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का जन्म।

    1955- इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।

    1964- भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।

    1966- प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म।

    1973- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म।

    1975- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।

    1996- ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।

    1997- ब्रिटिश सरकार ने 1997 में हांगकांग का शासन चीन को सौंपा।

    1997- देश के पहले साइंस सिटी की कोलकाता में स्थापना हुयी।

     

    भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की प्रमुख घटनाएं


    1658 - मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।

    1811 - वेनेजुएला ने स्पैनिश साम्राज्य से अपनी आजादी की घोषणा की।

    1841 - थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपने पहले रेलवे भ्रमण की व्यवस्था की। 

    1848 - हंगरी की राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।

    1922 - नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ।

    1924 - ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।

    1954 - बीबीसी ने पहले टेलीविजन न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।

    1962 - अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत।

    1962 - फ्रांस ने अल्जीरिया को स्वतंत्र किया।

    1968 - भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।

    1969 - टॉम बोया में केन्या के विकास मंत्री की हत्या कर दी गयी।

    1975 - अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विम्बलडन एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले अश्वेत बने। 

    1981 - राजन महादेवन ने गणित केपाईके 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।

    1986 - गुडविल गेम्स माॅस्को में आयोजित किए गए।

    1994 : जेफ बेजोस ने -कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की।

    1998 - टैंक विरोधी मिसाइलनागका सफल परीक्षण किया गया। 

    1999 - अमेरिका की ओर से तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा की गयी।

    2004 - इंडोनेशिया में पहला राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हुआ।

    2004 - यूनान ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाॅल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।

    2013 - इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।

    2015 - 7वां महिला फुटबॉल विश्व कप: वैंकूवर में अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया

    भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

    1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुए और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।

    1776: अमेरिका में कर्नल जॉन निक्सन ने स्वतंत्रता की घोषणा को पहली बार सार्वजनिक रूप से पढ़ा।

    1792: फ्रांस ने परशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।

    1914: महान वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर रिकार्ड लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।

    1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।

    1967: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सलाहाकार और बहन फातिमा जिन्ना का निधन।

    1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।

    1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंको और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।

    1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन

    2007: पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन

    2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध इदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।


    भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

     

    1758 - अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए।

    1785- फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।

    1823- चिली में दास प्रथा समाप्त कर दी गई।

    1870 - अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत हुई।

    1890-सोवा बाजार क्लब ने पहली बार किसी इंग्लिश फुटबाल टीम (ईस्ट सरे) के खिलाफ जीत दर्ज की।

    1911 - भारत के प्रसिद्ध बाँसुरीवादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।

    1932- रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।

    1934- ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया था।

    1937 - प्रसिद्ध सिने अभिनेता मनोज कुमार का जन्म।

    1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र देशों की सेनाओं ने जर्मनी पर 300 विमानों से बमबारी की।

    1945 - भारतीय उद्योग जगत की जानी मानी हस्ती अजीम प्रेमजी का जन्म।

    1969- अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा।

    1982 - जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई।

    1989- लोकसभा में विपक्ष के लगभग सभी सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

    1994- असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने एक धर्म विशेष के 37 लोगों की हत्या की।

    1999- अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ।

    2000 - एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।

    2004 - इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का फैसला लिया।

    2005- कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी।

    2006 - प्यूर्टो रिको की नागरिक जुलेखा रिवेरा मेंडोजा मिस यूनिवर्स चुनी गईं।

    2008 - फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।

    2017- प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद यशपाल का निधन हुआ।

     


    Go To Any Month To Read More

    Jan

    Feb

    Mar

    Apr

    May

    Jun

    Jul

    Aug

    Sep

    Oct

    Nov

    Dec


    Post a Comment

    2 Comments

    Please comment your website link too. No restrictions